कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित पायल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई करीब 11 लाख रुपये के मोबाइल व अन्य सामान की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली है। मंगलवार को एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों में राजधनवार थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह निवासी साहिल खान, नावागढ़ निवासी आदर्श कुमार, रवि कुमार और सोनू कुमार शामिल हैं। एसपी ने बताया कि जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिलने के बाद दुकानदार उमेश कुमार के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना में अपराधियों के खिलाफ दर्ज किया गया था。

जांच की प्रक्रिया मामले की गंभीरता को देखते...