Kodarma News: मरकच्चो एवं सतगावां परियोजना के खराब प्रदर्शन पर डीसी सख्त, सुधार का निर्देश
कोडरमा, अगस्त 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पोषण ट्रैकर के विभिन्न इंडिकेटर, होम विजिट, वीएचएसएनडी, अपार आईडी, आभा आईडी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई।
आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पेयजल, शौचालय और रसोई की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिन केंद्रों में सुविधाओं की कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.