कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर मरकच्चो प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। दिनभर शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और देर शाम तक पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु महिला-पुरुष, युवतियां और युवक अपने-अपने निकटवर्ती शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तों ने विधि-विधान से बेलपत्र, चंदन, दूध, फूल, धतूरा, भांग एवं अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।प्रखंड यह भी पढ़ें- Pakur News: सावन की पहल...