कोडरमा, अक्टूबर 14 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, प्रतिनिधि। आजाद क्लब गुमो के तत्वावधान में झुमरियाटांड़ मैदान में आयोजित नकुल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मदनगुंडी की टीम ने क्रांति क्लब ढाब को तीन गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले मदनगुंडी के खिलाड़ी प्रिंस कुमार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मैच में निर्णायक की भूमिका मृत्युंजय कुमार, संजय यादव और संतोष कुमार ने निभाई। पुरस्कार वितरण समारोह में गांव के वरिष्ठ नागरिक त्रिवेणी पांडेय, दशरथ मोदी, लक्ष्मी पांडेय, झुमरी तिलैया नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि बबलू पांडेय, मनीष पांडेय और जितेंद्र राम ने संयुक्त रूप से प्रिंस कुमार को टी-शर्ट और डेमो चेक देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक...