कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास पुलिस ने जांच अभियान चलाकर कोयला लदे पांच ट्रकों को जब्त किया है। जब्त सभी ट्रकों को टोल प्लाजा के पास सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ट्रकों के कागजातों की जांच कर रही है। जांच में कई ट्रकों के चालान फेल पाए गए हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ चालकों ने विरोध भी जताया। चालकों का कहना था कि कुछ ऐसी भी गाड़ियां हैं, जिनसे पैसे लेने के बाद छोड़ दिया जा रहा है। इस संबंध में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की रात से मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Adityapur News: बालू लदे छह हाइवा जब्त, सीओ बोला नहीं था कोई चालान इसी दौरान कोयला लदे पांच ट्रकों को जब्त किया गया...