कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गझंडी रेलवे ग्राउंड में युवा क्लब गझंडी एवं असलम अंसारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार की शाम खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भोंडो की टीम ने हीरोडीह को 1-0 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह में विजेता भोंडो की टीम को 21 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता हीरोडीह की टीम को 11 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, शानदार प्रदर्...