कोडरमा, अगस्त 9 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा के 500 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर भूमि सरंक्षण विभाग की ओर से बनाये गए 20 तालाब और 53 पोलूकेशन टैंक से पटवन होगा। विभाग द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 तालाब के निर्माण के साथ साथ 53 पोलूकेशन टैंक और चार डीप बोरिंग करायी गई थी। योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। 56 पंप सेट का वितरण भी किसानों के बीच किया गया। इससे 56 कृषक परिवार को इसका लाभ मिल रहा है। ट्रैक्टर योजना के तहत 23 ट्रैक्टर का वितरण भी किया गया है, जिसमें 275 किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में तालाब और जल योजना के तहत 27 तालाबों का निर्माण के साथ साथ 74 पोलूकेशन टैंक और 56 डीप बोरिंग योजना का कार्य किया जाना है। भूमि सरंक्षण पदाधिकारी डॉ. हिमांशु कुमार ने बता...