Kodarma News: भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं में सुधार लाएं अफसर: डीसी
कोडरमा, सितम्बर 8 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को पशुपालन, सहकारिता, कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जल एवं मृदा संरक्षण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही इसमें सुधार लाने का निर्देश अफसरों को दिया। उन्होंने सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति, निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि तथा लाभुकों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.