कोडरमा, जुलाई 29 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गुल्लीटांड़ (जानपुर) गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान किशोर कुमार पंडित, राजेंद्र पंडित और केदार पंडित के रूप में हुई है। सभी घायलों के सिर और माथे में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज डोमचांच रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

घटना का कारण घटना को लेकर पहले पक्ष के राजेंद्र पंडित ने बताया कि उनके भाई के घर से खाना बनाने के दौरान निकलने वाला धुआं उनके घर की ओर आता था, जिससे परिवार को परेशानी होती थी। इसको लेकर पहले भी पंचायत हुई थी, जिसमें धुआं दूसरी ओर नहीं जाने देने की बात कही गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद एग्जॉस्ट फैन लगाकर धुआं उनकी ओर भेजा जा रहा था। विरोध करने पर ...