Kodarma News: भीषण अग्निकांड में हजारों की संपत्ति जलकर राख, परिवार के सामने भोजन का संकट
कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राउतडीह गांव में रविवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में एक परिवार की हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने भोजन और दैनिक जीवनयापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित गृहस्वामी मथुरा प्रसाद यादव ने बताया कि रविवार शाम गोयठे (उपले) की आग पर खाना बनाया गया था। भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। आशंका है कि चूल्हे में बची अधजली आग धीरे-धीरे सुलगती रही और देर रात उसने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक परिवार के लोगों की नींद खुली, तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी。
आग से हुआ नुकसान अग्निकांड में घर में रखा गेहूं, चावल, दाल समेत अन्य खाद्यान्न पूरी तरह जल गया। इसके अलावा कपड़े, बर्तन और मवेशियों का चारा भी आग की भेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.