कोडरमा, अक्टूबर 3 -- Kodarma News: कोडरमा। झुमरी तिलैया सुभाष चौक स्थित भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर जमा गंदे पानी एवं जलनिकासी की समस्या को लेकर भीम आर्मी कोडरमा ने शनिवार को नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिमा स्थल से गंदे पानी एवं कीचड़ की तत्काल सफाई एवं स्थायी रूप से जल निकासी की व्यवस्था की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक, जिला संगठन सचिव रविशंकर राम, साथी रवि पासवान, राजेश रजक, रवि शंकर राम आदि शामिल थें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...