Kodarma News: भारत विकास परिषद की बैठक में 11 अक्टूबर को प्रतियोगिता कराने का निर्णय
कोडरमा, अक्टूबर 3 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद, झुमरी तिलैया-कोडरमा की बैठक शनिवार को शिव वाटिका में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने की, जबकि संचालन सचिव विमल कुमार पच्चीसिया ने किया। बैठक में आगामी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता के संयोजक राधे शुक्ला तथा संचालक छोटेलाल पांडेय को बनाया गया। बैठक में परिषद के संस्कार प्रमुख डीएसपी एमआर भार्गव, संपर्क प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष छोटेलाल पांडेय, सुरेश जैन, नारायण सिंह, कैलाश चौधरी, संजय अग्रवाल, सेवा प्रमुख गोपाल कुमार गुतुल, असीम कुमार तिवारी, राधे शुक्ला, पप्पू कुमार, मनोज कुमार सिंह, अभय चरण पहाड़ी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.