कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के सतगावां और बासोडीह मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने की, जबकि संचालन नरेश यादव ने किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: भाजपा कसमार मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, दिवंगत नेता को दी श्रद्धांजलि बैठक का उद्देश्‍य बैठक में संगठन को बूथस्टर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने तथा हर शक्ति केंद्र में प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- भाजपा ग्रामीण मंडलों की संयुक्त बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोरकलश यात्रा की योज...