कोडरमा, नवम्बर 12 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर भारतीय जनता पार्टी, जिला कोडरमा की ओर से गुरुवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि वीणा मिश्रा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकार, स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति सभी के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर जनजातीय समाज के योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम किया है।प्रेसवार्ता यह भी ...