कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया (उत्तरी) की नगर मंत्री रेखा भदानी के पति एवं ताराटांड़ निवासी पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष प्रदीप भदानी का रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बरकठ्ठा विधायक अमित यादव, कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, भाजपा कोडरमा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, डॉ. नरेश पंडित, नगर अध्यक्ष इंद्रदेव बर्णवाल, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, महादेव दास, देव नारायण मोदी, विशाल भदानी, लक्ष्मी बर्णवाल, सचिन कपसिमें, पप्पू भदानी, अंकित गुप्ता, अशोक वर्मा, अक्षय बर्णवाल, सुदीप्तो घोष समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: रोटरी ...