कोडरमा, अक्टूबर 3 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। भाजपा कोडरमा जिला की संगठनात्मक बैठक शनिवार को झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में जिलाध्यक्ष अनूप जोशी की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला महामंत्री विजय यादव ने किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे महाराणा प्रताप चौक पर जिले के सभी मंडलों के कार्यकर्ता मशाल के साथ जुटेंगे। इसके बाद मशाल और ज्योति रथ के साथ यात्रा झुमरी तिलैया ब्लॉक मैदान पहुंचेगी, जहां यात्रा सभा में परिवर्तित होगी.

बैठक में कार्यकर्ताओं की सहभागिता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ से कम से कम 10 कार्यकर्ता मशाल के साथ अपने-...