कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सावन पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। रक्षाबंधन को लेकर जिले के विभिन्न बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। मिठाई दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ देखी गई। लोगों ने अपने भाई-बहनों के लिए मिठाई, राखी और उपहारों की खरीदारी की। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिय...