कोडरमा, नवम्बर 16 -- Kodarma News: कोडरमा। सतगावां थाना क्षेत्र के पहाड़सिंहखैरा मुख्य मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रामशाला निवासी भानु कुमार पंडित (35 वर्ष) और मुकेश कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से बासोडीह से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भानु कुमार पंडित की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...