कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। गुमो स्थित मेरिडियन अकादमी में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें रांची स्थित बायोम इंस्टीट्यूट के काउंसलर एवं लाइफ स्किल्स मोटिवेटर दीपक झा ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी और करियर चयन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 18 वर्षों का अनुभव रखने वाले दीपक झा ने विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सत्र के दौरान उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और आत्मअनुशासन को सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। परीक्षा के तनाव से बचने के लिए उन्होंने कई व्यावहारिक उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को भय ...