कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया ओपी क्षेत्र के असनाबाद वार्ड संख्या छह निवासी 48 वर्षीय महिला सोनी खातून के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाना में आवेदन देकर महिला की गुमशुदगी दर्ज करने और उसकी तलाश में सहयोग करने की मांग की है। परिजनों के अनुसार, सोनी खातून 11 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटे मो. शहजाद को ब्लॉक रोड स्थित दुकान पर खाना पहुंचाने के लिए घर से निकली थीं। बेटे को खाना पहुंचाने के बाद वह घर लौटने के लिए निकलीं, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचीं। महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की। काफी प्रयास के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परेशान परिजनों ने तिलैया थाना में ...