कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विंडोमोह स्थित बिरहोर टोला में कुछ बच्चों और ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सक्रिय हो गया। सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडे और रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष राज के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और सभी परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मलेरिया अधिकारी ने खलीलपुर का किया औचक निरीक्षणजांच के परिणाम जांच के दौरान मनोज बिरहोर समेत कई ग्रामीणों में बुखार, सर्दी और खांसी के लक्षण पाए गए। चिकित्सकों ने मौके पर ही मरीजों का उपचार करते हुए आवश्यक दवाइयां और इंजेक्शन उपलब्ध कराए। साथ ही एहतियात के तौर पर कई लोगों के रक्त के नमूने भी जांच के लिए लिए गए, ताकि किसी संभावित गंभ...