Kodarma News: बालू उठाव पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने दो घंटे तक घेरे रखा
कोडरमा, अक्टूबर 3 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चोपनाडीह पंचायत अंतर्गत बेलाडीह स्थित केशो नदी में अवैध बालू उठाव की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस टीम को करीब दो घंटे तक घेरे रखा और कार्रवाई में कथित भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध जताया। बाद में जब्त ट्रैक्टर को छोड़ने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को वहां से जाने दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह पुलिस ने केशो नदी से बालू लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया था। इसके बाद पुलिस टीम नदी पहुंची, जहां ट्रैक्टरों से बालू का उठाव किया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर मौजूद तीन अन्य ट्रैक्टरों को छोड़ दिया गया। इसी बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.