कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। विगत तीन दिनों से हो रही बारिश से शहर के कई हिस्से में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिजली विभाग भी इससे अछूता नहीं है। लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था भी बाधित हो रही है। ट्रिपिंग समेत अन्य कई समस्या बढ़ गई है। बारिश में साई पावर सब स्टेशन पानी में डूब गया है। यहां के कंट्रोल रूम में पानी भर जाने के कारण कर्मी कार्य नहीं कर पा रहे हैं। साथ खतरा भी बढ़ जाने के कारण कर्मी विभाग के एक कार को हीं कंट्रोल रूम बनाकर काम कर रहे हैं। वहां मौजूद कर्मियों ने बताया कि पानी में काम करना खतरा से खाली नहीं है, इसलिए कार में बैठकर हीं लाइन को कंट्रोल लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जलजमाव वाले क्षेत्रों का नप अध्यक्ष ने लिया जायजा, अफसरों को लगायी फटकारबिजली आपूर्ति की स्थिति...