Kodarma News: बारिश में गिरा पेड़, पोल व तार क्षतिग्रस्त, रोड और बिजली आपूर्ति बाधित
कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की ग्राम पंचायत देवीपुर के जीतोडीह टोला में सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं पेड़ की चपेट में आने से बिजली का पोल और एलटी तार भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। तेज बारिश के बीच अचानक एक भारी-भरकम पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से बिजली का पोल टूटकर गिर गया और एलटी तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल संबंधित विद्युत उपकेंद्र को दी।देर शाम तक पेड़ सड़क के बीचोंबीच पड़ा रहने के कारण वाहनों और राहगीरों का आवागमन प्रभावित रहा। वहीं पेड़ नहीं हटाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.