Kodarma News: बारिश बनी आफत, शहर से गांव तक जलजमाव और बदहाल सड़कों ने बढ़ाई परेशानी
कोडरमा, अगस्त 31 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है, लेकिन शहर से लेकर गांव तक आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। झुमरी तिलैया शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई जगहों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कें और आसपास के इलाके तालाब में तब्दील हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के गैस गोदाम गली, सुभाष चौक, आजाद मोहल्ला, देवी मंडप रोड, वैशाली प्रेस गली समेत कई इलाकों में स्थिति खराब है। जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, झुमरी तिलैया शहर से गुजरने वाली रांची-पटना मुख्य सड़क की हालत भी बारिश के बाद और बिगड़ गई है। सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक सड़क पर दर्जनों ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.