कोडरमा, नवम्बर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। संविधान दिवस पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया। इसके बाद कांग्रेसजन रांची में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने रवाना हुए। मौके पर प्रकाश रजक ने कहा कि संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। बाबा साहेब ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया। संविधान के मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: संविधान दिवस : संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं ...