कोडरमा, नवम्बर 16 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पहाड़पुर के समीप सोमवार शाम बाइक की चपेट में आने से एक क्रेशर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शाम करीब सात बजे की है। मृतक की पहचान बिहार के जमुई निवासी अशोक सोरेन (30 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक सोरेन हर दिन की तरह राशन लेकर पहाड़पुर स्थित क्रेशर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल बाइक सवार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि अ...