कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह गांव में बांस चोरी के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान डोंगोडीह निवासी धुरुप साव (34 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनका बेटा अपने घर की छत से दो-तीन बांस उतार रहा था। इसी दौरान गांव के डीजे संचालक सूरज साव, उसके पिता मोहन साव तथा अन्य लोग वहां पहुंचे और टेंट के बांस चोरी करने का आरोप लगाते हुए धुरुप साव के साथ धक्का-मुक्की की। आरोप है कि सभी उसे गांव के पीछे ले गए, जहां लाठी और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई。 यह भी पढ़ें- Kodarma News: अवैध...