कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। बासोडीह-गावां मुख्य मार्ग स्थित आमतरो पुल के समीप रविवार को सड़क हादसे में गावां के खजिया निवासी पीयूष कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सतगावां और गावां रोड पर करीब एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही। यह भी पढ़ें- सिमरिया पुल के पास सड़क हादसे में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, चालक गिरफ्तारघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, पीयूष कुमार पिछले करीब दस दिनों से बुआ के घर बिरने में रह रहा था। रविवार को वह डीजल लाने के लिए निकला था। इसी दौरान आमतरो पुल के पास न्यू गंगा डीलक्स बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस ने बस को जब्...