कोडरमा, अक्टूबर 15 -- Kodarma News: कोडरमा। तिलैया थाना के करमा स्थित खान सुरक्षा निदेशालय के सामने फोरलेन पर गति अवरोधक लगाने की मांग कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य सोहर प्रसाद यादव ने उपायुक्त से की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यहां प्रत्येक दिन छह से सात हजार छात्र-छात्राएं सड़क पार करते हैं। यहां हमेशा सड़क दुर्घटना होते रहती है। डीसी से आग्रह किया गया कि संभावित दुर्घटना स्थल पर अतिशीघ्र अवरोधक लगाने की पहल किया जाय ताकि छात्र-छात्राओं के अलावे आम लोग भी सुरक्षित सड़क पार कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...