कोडरमा, अगस्त 18 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सतडीहा निवासी सदानंद यादव ने फेसबुक पर लाइव वीडियो के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की तत्परता से उसकी जान बच गई। परिजनों ने समय रहते कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया। जानकारी के अनुसार, सदानंद यादव पिछले करीब एक वर्ष से पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान था। यह भी पढ़ें- वीडियो कॉल के दौरान युवक ने दी जान, चार पर मुकदमापारिवारिक विवाद सदानंद का आरोप है कि उसका भाई उसे लगातार परेशान करने और जान से मारने की धमकी देता था। बताया गया कि फेसबुक लाइव के दौरान सदानंद अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजन उसकी लाइव वीडिय...