Kodarma News: फाइनल में आरागारो ने होप क्लब को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया
कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: चंदवारा। प्रखंड के पुरनाथाम में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। निर्धारित समय में मैच का निर्णय नहीं निकलने के कारण पेनाल्टी शूटआउट किया गया। इसमें आरागारो की टीम ने होप क्लब कोडरमा को 5-4 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता व उप विजेता टीम को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव व लीलावती देवी, मुखिया पुष्पा देवी समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.