कोडरमा, अगस्त 14 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें दीपक कुमार के द्वारा बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी व उनके द्वारा बताया गया कि सभी प्रज्ञा केंद्रों में फॉर्म उपलब्ध करा दिया गया है और बीमा राशि 1 रुपया दे कर के धान और मक्का का बीमा आप प्रज्ञा केंद्र में जाकर करा सकते हैं। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संतोष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष जिन्होंने फसल बीमा कराया था, उसमें मक्का का बीमा राशि जा रहा है, इसलिए सभी किसान ज्यादा से ज्यादा बीमा कराए। यह भी पढ़ें- डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण सटीक, जियो-रेफरेंस्ड फसल डाटाब...