कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जयनगर प्रखंड के योगियाटिल्हा पंचायत की रहने वाली गर्भवती पूनी कुमारी को प्रसव पीड़ा में परिजन 29 सितंबर की रात करीब नौ बजे सदर अस्पताल, कोडरमा लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि रात में अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे और प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को तत्काल चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाने को मजबूर हुए। वहीं, निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बकाया राशि के भुगतान को लेकर मरीज को अस्पताल से जाने नहीं देने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों के अनुसार, सदर अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ से चिकित्सक को बुलाने का आग्रह किया। उनका कहना है कि ...