Kodarma News: प्रशिक्षुओं को अनुशासन, नैतिक मूल्यों और शिक्षण कौशल के विकास का संदेश
कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में बीएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी, सहायक प्राध्यापकों एवं नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का अभिनंदन किया।कार्यक्रम में डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डीएलएड समन्वयक डॉ. खुशबू कुमारी सिन्हा, सहायक प्राध्यापक डॉ. इन्द्र कुमार जायसवाल, डॉ. संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.