कोडरमा, अक्टूबर 15 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के बागीटांड़-लोकाई रोड स्थित एक ट्रक के बॉडी बनाने वाले गैरेज में गुरुवार की सुबह वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर विभिन्न प्रजातियों की 48 पीस चिरान लकड़ी जब्त की है। जब्त लकड़ियों में साल की 20 पीस, चापु की 20 पीस और अन्य प्रजातियों की आठ पीस लकड़ी शामिल हैं। मामले में गैरेज संचालक समेत दो लोगों के नाम सामने आए हैं। वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है। बताया जाता है कि इसमें कई लोगों की मिलीभगत भी सामने आयी है। इसकी जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला को गुप्त सूचना मिली थी कि बागीटांड़-लोकाई रोड स्थित एक ट्रक बॉडी गैरेज में अवैध रूप से भारी मात्रा में चिरान लकड़ी का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधि...