Kodarma News: पुश्तैनी जमीन बचाने को परिवार संग भूख हड़ताल पर बैठे वासुदेव
कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । डोमचांच निवासी वासुदेव सिंह सोमवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने पुश्तैनी जमीन को हड़पने की साजिश का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जमीन के दाखिल-खारिज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। वासुदेव सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और उसे हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए उपायुक्त को आवेदन सौंपा। साथ ही अपने खिलाफ दर्ज दो मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर न्याय दिलाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.