Kodarma News: पुराने मिट्टी के घर को तोड़ने के दौरान करंट लगने से किशोर की मौत
कोडरमा, अक्टूबर 15 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र के पूतो गांव में गुरुवार को करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर शिवम कुमार यादव की मौत हो गई। वह रामचंद्र यादव का पुत्र था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शिवम गुरुवार को अपने पुराने मिट्टी के घर को तोड़ने के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.