कोडरमा, जुलाई 30 -- Kodarma News: जयनगर। जयनगर प्रखंड के अंचल अधिकारी सारांश जैन के नेतृत्व में गुरुवार को पिपचो स्थित सरकारी भूमि पर सरकारी बोर्ड अधिष्ठापित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में सरकारी भूमि को स्पष्ट रूप से चिह्नित करते हुए लोगों को यह संदेश दिया गया कि उक्त भूमि सरकारी संपत्ति है तथा इस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंचल अधिकारी सारांश जैन ने बताया कि सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। सरकारी संपत्तियों की पहचान कर वहां बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद या अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न न हो। इस दौरान राजस्व विभाग के कर्मी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...