कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पिपचो में गुरुवार को ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन की ओर से जागरुकता रैली, सम्मेलन एवं कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अकील सोनू ने इसका उद्घाटन किया। 12 नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी स्टेयरिंग छोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए ड्राइवरों से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अकील सोनू ने कहा कि ड्राइवर देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, लेकिन उन्हें आज भी उचित वेतन, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। आगामी 12 नवंबर को स्टेयरिंग छोड़ो अभियान के तहत सिंधु बॉर्डर, दिल्ली पहुंचकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाने के लिए सभी ड्रा...