कोडरमा, अक्टूबर 18 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि एक तरफ अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझती मां, दूसरी तरफ जेल में बंद पिता और घर में मां की सलामती की दुआ करते तीन मासूम बच्चे। बच्चों की आंखों में आंसू हैं। थाना क्षेत्र के इरगोबाद गांव की पूनम देवी की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पति के चाकू से हमले में घायल पूनम देवी का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऑपरेशन कर उसके पेट से चाकू निकाल दिया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन आईसीयू में भर्ती है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: महिला के पेट में चाकू छोड़े जाने के मामले में डीसी सख्त, अस्पताल कर्मियों संग करेंगे बैठकमां के ठीक होने की दुआ कर रहे बच्चे इस घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। पूनम देवी के पति संतोष पासवान को पुलिस न...