Kodarma News: पागल कुत्ते के हमले से दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल
कोडरमा, जुलाई 21 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद गांव में मंगलवार को पागल कुत्ते के हमले से दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान परसाबाद निवासी प्रियांश कुमार, पिता परशोत्तम पासवान, उम्र 2 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को प्रियांश अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक पागल कुत्ता अचानक आया और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और जोर-जोर से रोने लगा। परिजन और ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती कर लिया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.