कोडरमा, अगस्त 31 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाताजिले के प्रारंभिक स्कूलों में पढ़ने वाले दर्जनों बच्चों की पढ़ाई किताबों के अभाव में प्रभावित हो रही है। शैक्षणिक सत्र शुरू हुए पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन पहली से आठवीं कक्षा तक के कई बच्चों को अब तक नई पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। अप्रैल में बच्चों के लिए ही किताबें उपलब्ध कराई गई थीं। उपलब्ध कराई गई पुस्तकों का स्कूलों में वितरण भी कर दिया गया है। वहीं, शेष बच्चों को किताबें मिलने का इंतजार है। जिले के विभिन्न स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक 88 हजार 384 बच्चे नामांकित हैं। इतने बच्चों को किताबें मिलनी थी। दूसरी ओर, विभाग का दावा है कि 88 हजार 181 के करीब बच्चों को किताबें मिल चुकी है। शेष बच्चों को शीघ्र ही किताबें उपलब्ध हो जाएंगी। इनमें प्राइमरी और मिडिल स्कूल दोनो...