Kodarma News: पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश देगा 'वॉकथॉन 2.0'
कोडरमा, अगस्त 29 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 30 अगस्त को झुमरीतिलैया में विशाल 'वॉकथॉन 2.0' का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के देशव्यापी अभियान के तहत एक साथ 850 शाखाओं में होने वाले इस आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया शाखा और प्रेरणा शाखा संयुक्त रूप से भाग लेंगी। वॉकथॉन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे सुभाष चौक से होगी। यहां से प्रतिभागी झंडा चौक होते हुए चांडक कैंपस पहुंचेंगे, जहां पैदल मार्च का समापन होगा और मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार मार्च में शहर के हजारों नागरिकों, युवाओं, स्कूली बच्चों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। वॉकथॉन में शिवतारा विद्या मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.