कोडरमा, अगस्त 11 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य समारोह, झंडोत्तोलन, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा सहित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि इसको लेकर आज-कल परेड का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके अलावा 13 को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में शाम 4 बजे से 7 बजे तक स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम की र...