Kodarma News: पथलडीहा में 35 फीट के रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
कोडरमा, अक्टूबर 21 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से 31वें वार्षिक उत्सव पर भक्ति जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रावण दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा पंडाल के समीप मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। समिति की ओर से 10 दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन और आरती का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। समिति की ओर से दूसरे वर्ष रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता शामिल हुईं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले में श्रद्धा व उत्साह के साथ मना दशहरा, शहर में की प्रतिमाओं का विसर्जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.