Kodarma News: पत्थर खदान की मिट्टी से भरी जा रही केशो नदी, अस्तित्व पर मंडराया संकट
कोडरमा, जुलाई 11 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मसमोहना-महेशपुर मार्ग पर धुमाडीह-रायडीह के बीच बहने वाली केशो नदी में पत्थर खदान की मिट्टी डालकर नदी को पाटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान तस्करों द्वारा लगातार अवैध डंपिंग किए जाने से कभी करीब 250 फीट चौड़ी रही नदी अब सिमटकर 150 से 200 फीट के बीच रह गई है। इससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ने के साथ उसका अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है। पुरनाडीह पंचायत के रायडीह निवासी चंद्रदेव दास ने बताया कि उनकी खेती योग्य जमीन नदी के किनारे स्थित है। उनका कहना है कि यदि मानसून के दौरान भारी बारिश हुई तो नदी में डाली गई मिट्टी बहकर उनकी जमीन पर फैल जाएगी, जिससे फसल और उपजाऊ भूमि दोनों को नुकसान पहुंचेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी के किनारे बड़े पैमाने पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.