कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कलीडीह गांव में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोरी द्वारा कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया। किशोरी मूल रूप से गाजेडीह की रहने वाली है और वर्तमान में कलीडीह में रह रही थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार को किशोरी की मां ने उसे पढ़ाई करने को लेकर डांट-फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर किशोरी ने आवेश में घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद परिजन तत्काल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

हिंद...