कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव 2027 की तैयारी के तहत जिले के सभी प्रखंडों में मतदान केंद्रों के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रत्येक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चिह्नित मतदान केंद्रों की सूची एक सितंबर 2026 को सभी संबंधित पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय तथा जिला प्रशासन की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। प्रकाशित प्रारूप मतदान केंद्रों से संबंधित किसी प्रकार का दावा या आपत्ति हो तो संबंधित लोग 8 सितंबर 2026 तक अपना दावा-आपत्ति संबंधित प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय अथवा जिला पंचायत राज कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।छह प्रखंडों में कुल 1,1...