Kodarma News: पंचखेरो जलाशय में 48 लाख से बनेगा रेस्ट हाउस, विधायक ने किया शिलान्यास
कोडरमा, सितम्बर 3 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पंचखेरो जलाशय परिसर में गुरुवार को 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रेस्ट हाउस निर्माण का शिलान्यास किया गया। विधायक डॉ. नीरा यादव ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि पंचखेरो जलाशय प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर क्षेत्र है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। रेस्ट हाउस के निर्माण से जलाशय घूमने आने वाले पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.